तेरे जाने के बाद समझ में आया



तेरे जाने के बाद समझ में आया
इश्क की आग किसको कहते हैं
आईना रोज दिखाता है तुझे
बदनुमा दाग किसको कहते हैं
कौन बतलाये मुहब्बत करके
दर्द का राग किसको कहते हैं
गोशा गोशा हुआ है दिल बेजार
और बैराग किसको कहते हैं
सिक्के पाये घटा घटा अपने
और गुना भाग किसको कहते हैं

Comments