समंदर पी गए लेकिन अभी शबनम के प्यासे हैं

देते हैं सब आवाज़ उसे लेके तेरा नाम
तन्हाई के वजूद को पहचान मिल गयी
--------------------------------------------------------------------
मुहब्बत बहुत थी दिल में
बहुत नुकसान उठाया हमने

-----------------------------------------------------------------
कौन कब अलविदा कह कर निकल ले
अकेले रहने का हुनर सीख लिया यूं हमने
--------------------------------------------------------------------------

खुद से खफा होने की हद है
साँसों तक की इक सरहद है
किससे पूछें कौन बताये
जीने मरने की क्या हद है.
---------------------------------------------------------------------

अब मुहब्बत की गुंजाएश कम है
अगर ये सितम है तो सितम है.
------------------------------------------------------------


एक रात बन गयी सबब रुसवाई का
अंधेरा था क्या कसूर था परछाई का.

-------------------------------------------------------------

दिल धड़कने का तस्सवुर ही खयाली हो गया
एक तेरे जाने से सारा शहर खाली हो गया
-------------------------------------------------------------------

समंदर पी गए लेकिन अभी शबनम के प्यासे हैं
वो अपने घर में ही बैठें जिन्हे देने दिलासे हैं.
मौहब्बत के भरम टूटे, वफादारी के गुर छूटे
अब इन साँसों के चेहरों  पर तकाजों के मुहासे हैं

------------------------------------------------------------

अपना खुद से राबता तोड़ कर देखो
कश्ती को तूफानों में मोड़ कर देखो

साहिल बने रहने मे कोई लुत्फ नहीं है
गेहराइयों से अपना नाता जोड़ कर देखो

-----------------------------------------





Comments

  1. Hi,
    I am very grateful you did share your knowledge here. It is an exuberant post
    Thank you so much for providing such a useful content.
    MubarakRishte Matrimonial Consultants... Think Marriage - Think MubarakRishte!

    Hyderabad's Top Most Muslim Matrimonial Consultant. We are famous for make-happen Matches in Hyderabad, and Hyderabadi's settled in Gulf and Abroad in most aligned and dignified manner.

    You have son/daughter with the age of Marriage?
    you are confused in making the most prestigious decision of choosing a life-partner?
    Connect with MubarakRishte, and leave your worries behind ! Rishta Aapka, Koshish Hamari...!

    Contact : +91-8977 700 900, 8885 400 900

    Email : enquiry@mubarakrishte.com

    Additionally, these links below are definitely a good read.”
    Hyderabad's Top Most Muslim Matrimonial Consultant
    Muslim Marriage Proposals

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular Posts